Compact SUV Segment की Top 3 Cars जिनको जमकर खरीद रहे हैं भारतीय : Top Selling SUV Cars in India 2020

Top Selling SUV Cars in India 2020 : कुछ सालों से भारत में SUV कारों का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। देश में SUV कारों की बिक्री हर साल रिकोर्ड तोड़ रही है। वही बात अगर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की कारों की करें तो इस सेग्मेंट में 3 कारों का जलवा है। इस सेग्मेंट में सबसे ज़्यादा बिक्री हुंडई क्रेटा की हो रही है। आपको बता दें की हुंडई क्रेटा को कुछ साल पहले ही कम्पनी ने SUV सेग्मेंट में लॉंच किया था। तब से इस कार का क्रेज़ अभी भी बरकारार है।

वही दूसरे नम्बर पर महिंद्रा की SUV Scropio का है, Mahindra Scorpio को सभी उम्र के लोग पसंद करते हैं। इसकी बिक्री भी हर साल रिकोर्ड तोड़ रही है। Mahindra SUV की डिमांड अब गाँव क्षेत्र से भी आने लगी है, जो Mahindra Group के लिए बहुत बड़ी बात है। क्योंकि Scorpio को अभी तक शहर की SUV माना जाता था, लेकिन 2019-20 का मॉडल लॉंच होने के बाद इस SUV की Demand ग्रामीण क्षेत्र में बहुत बढ़ चुकी है।

Top Selling SUV Cars in India 2020
Top Selling SUV Cars in India 2020

इसी तरह इसी साल लॉंच हुई Mahindra Thar की बिक्री भी आसमान छू रही है। अगर आप SUV Car लेने की सोच रहे हैं, तो Mahindra की इन दो कारों (Mahindra Scorpio, Mahindra Thar) पर विचार कर सकते हैं। अगर कुछ बातों को छोड़ दें तो महिंद्रा Scorpio अपने Segment की सबसे Best Car है।

Top Selling 3 SUV की बात करें तो इसमें हुंडई क्रेटा, महिंद्रा स्कॉर्पियो और सेल्टाॅस क़ब्ज़ा किए हुए हैं। हुंडई कोरियाई कार निर्माता कम्पनी है। हुंडई क्रेटा में बेहतरीन फीचर्स और दमदार डिजाइन की वजह से इस SUV को भारतीय उपभोक्ताओं जमकर ख़रीद रहे हैं।

हुंडई क्रेटा, महिंद्रा स्कॉर्पियो और सेल्टाॅस की हर महीने की बिक्री का आँकड़ा देखा जाए, तो यह बढ़ता ही जा रहा है। यह तीनों कारें अपनी ही बिक्री का रिकोर्ड तोड़ रही हैं। इन तीन SUV में से हुंडई क्रेटा काफ़ी समय से पहली पोज़िशन पर क़ब्ज़ा किए हुए है।

हुंडई क्रेटा, महिंद्रा स्कॉर्पियो और सेल्टाॅस की बिक्री का आँकड़ा देखने पर पता चलता है कि हुंडई क्रेटा की बिक्री में अब गिरावट देखने को मिल रही है। फिर भी इस कार ने Compact SUV Segment में अभी भी 40% से ज़्यादा हिस्सेदारी के साथ नम्बर वन पर बरकारार है। November 2020 में हुंडई क्रेटा की 12500 से ज़्यादा कारें बिकी हैं।

दूसरे नम्बर की SUV Kia Seltos है। November में Kia Seltos की 9000 से ज़्यादा यूनिट बिक चुकी है। साथ ही इस SUV की बिक्री का आँकड़ा बता रहा है की अभी भी इसमें वृद्धि जारी है। बिक्री बढ़ने की वजह से Kia Seltos अपनी दूसरी पोज़िशन बनाए हुए है।

अब बात करते हैं तीसरे नम्बर की Compact SUV की तो इसमें Mahindra Scorpio का नाम आता है। Mahindra Scorpio को लॉंच हुए कई साल बीत चुके हैं, फिर भी इस SUV की दीवानगी लोगों में हैं।

हर 2-3 साल में Company Scorpio का नया मॉडल लॉंच करती है। 2019-20 में नया मॉडल लॉंच होने के बाद Scorpio कि बिक्री अब ग्रामीण क्षेत्र में भी बढ रही है। November 2020 में Mahindra Scorpio की 4000 से ज़्यादा कारें बिकी है। बिक्री में बढ़त के साथ ही Scorpio अभी भी तीसरी पोज़िशन पर है।

तीनों कारों की कीमत Ex-Showroom Price

अब इन तीनों कारों की क़ीमत के बारे में जानते हैं। अगर इन तीन कारों की क़ीमत देखें तो तीनो को लगभग एक समान क़ीमत पर लॉंच किया गया है। इसी वजह से इन तीन कारों में ज़बरदस्त कॉम्पटिशन बनी रहती है। हुंडई क्रेटा को आप 9.92 लाख रुपये से 17.50 लाख रुपये में ख़रीद सकते हैं।

इसके बाद दूसरे नम्बर की कार Kia Seltos को 9.99 लाख रुपये से 17.30 लाख  रुपये के बीच ख़रीद सकते हैं। अब हम बात करते हैं तीसरे नम्बर की Best Selling Compact SUV Mahindra Scorpio की। Mahindra Scorpio को आप 12.42 लाख रुपये से 16.47 लाख रुपये के बीच ख़रीद सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की इन कारों की क़ीमत हमने Ex-Showroom की बताई है। अगर आप कार ख़रीदने जाएँगे तो आपको ज़्यादा पैसे देने पड़ेंगे। क्योंकि हर जिले और राज्य की On-Road Price अलग अलग होती है। अगर आपको नही पता है, तो बता दें की किसी भी गाड़ी को आप ख़रीदेंगे तो वो आपको On-Road Price पर मिलेगी।

On-Road Price में कई चीज़ें शामिल रहती है जैसे कि RTO Charge, Registration Charge, Show Room Commission, Additional Features (जो आप जुड़वाएँगे)। इसी वजह से On-Road कि क़ीमत बढ़ जाती है।