Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले में अंतरराज्यीय डकैत गिरोह की डकैत साधना पटेल गिरफ्तार – सतना समाचार

Satna News : सतना पुलिस ने मध्यप्रदेश के तराई क्षेत्र में सक्रिय एकमात्र महिला अंतरराज्यीय डकैत गिरोह की नेता साधना पटेल जिसका उम्र अभी सिर्फ़ 21 ही है को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सतना पुलिस ने मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्र से बबुली और लवलेश जैसे डकैतों का सफाया किया था।

आपको बता दें की इस महिला डक़ैत सरगना पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

Satna News Dacoit Sadhana Patel Arrested
Satna News Dacoit Sadhana Patel Arrested

सतना पुलिस को इस महिला डकैत साधना के पास से एक 315 बोर की देसी राइफल और उस देसी राइफल की 4 ज़िंदा कारतूस और 21 खोखे के साथ कुछ रोज़ाना उपयोग की जाने वाली सामग्री बरामद की है।

सतना के एसपी रियाज इकबाल ने मीडिया को जानकारी दी कि – काफ़ी समय से सतना पुलिस डक़ैत सरगना साधना पटेल गिरोह की निगरानी कर रही थी। ख़ुफ़िया सूचना से पता चला कि डकैत साधना पटेल और उसका यानी वह अपने गिरोह के साथ कड़ियन मोड़ के जंगल जो की मझगवां थाने के पास देखी गई है। इसके बाद सतना पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर साधना पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

महिला डकैत साधना पटेल : Satna News

साधना पटेल का दूसरा नाम बेलनी है। इसके पिता का नाम स्व. बुद्धविलास पटेल है। साधना मूलत: थाना कोतवाली कर्वी, जनपद – चित्रकूट, उत्तर प्रदेश के इलाक़े रामपुर – पालदेव के बगहिया भरवा पुरवा चौकी भरतकूप की रहने वाली है। इसके साथ ही ख़तरनाक डकैत चुन्नी लाल पटेल से साधना की बुआ के बहुत नज़दीकी संबंध थे। हो सकता है, इसी की वजह से साधना भी डकैत बनी।

महिला डकैत साधना और उसकी गैंग के अपराध पर एक नज़र

Satna News : महिला डकैत की आपराधिक पृष्ठभूमि कुछ ज़्यादा ही बड़ी होती जा रही थी। इसकी खोज के लिए एमपी और यूपी की पुलिस लगातार कोशिश कर रही थी, अब जाकर सफलता मिली है।

  • सतना ज़िला के मझगवां थाना नयागांव थाना और बरौंधा थाना में साधना पटेल के खिलाफ पांच अपराध पंजीकृत हैं।
  • साधना पटेल शुरू में डकैत नवल धोबी गिरोह की सक्रिय सदस्य बनी थी। इसके बाद नवल धोबी गिरोह के कई सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार कर ली, तो साधना पटेल ने खुद का डकैत गैंग बना लिया।
  • साधना पटेल गिरोह ठेकेदारों से रंगदारी, अपहरण के साथ राहगीरों व आम जनता के साथ मारपीट व लूट करता था।

Satna News : सतना पुलिस का बयान – यूपी पुलिस नही थी साथ

मीडिया में यूपी की पुलिस यह बात फैला रही थी की साधना पटेल ने आत्म समर्पण किया है, इसकी चर्चा हर कोई कर रहा था। अब सतना के एसपी रियाज इकबाल ने मीडिया को बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस कुछ भी कहे, उससे हमें क्या मतलब है ? हमने अपना काम कर दिया, और यह हमारी कार्यवाही थी। इसके साथ ही उन्होंने बताय की यूपी पुलिस इस ऑपरेशन में सतना पुलिस के साथ नही थी।

प्रातिक्रिया दे