Maihar News (मैहर समाचार) – राशन वितरण नहीं करने पर 20 सेल्ममैनों को नोटिस – Satna News (सतना समाचार)

Maihar News (मैहर समाचार) : सतना (Satna) जिले के मैहर तहसील में सरकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण नहीं करने और दुकान नहीं खोलने के मामले में मैहर (Maihar) एसडीएम सुरेश अग्रवाल ने 20 सेल्समैनों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

Maihar News - Notice to 20 salesman for not distributing ration, Satna News
Maihar News – Notice to 20 salesman for not distributing ration, Satna News

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मैहर एसडीएम सुरेश अग्रवाल ने राशन दुकानों का निरीक्षण किया, शासन से मिले निर्देशों के मुतबिक मार्च माह में शत-प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण करना था।

मगर करीब 20 राशन दुकानों में 25 से 30 फीसदी ही खाद्यान्न का वितरण किया गया है। कई दुकानें भी बंद मिलीं। इस आधार पर 20 राशन दुकानों के सेल्समैनों को नोटिस जारी की गई है।

इन्हें भेजा जया नोटिस

मैहर एसडीएम सुरेश अग्रवाल ने खाद्यान्न वितरण नहीं करने के लिए मैहर तहसील के करीब 20 सेल्समैनों को नोटिस जारी किया है। जिनके नाम और क्षेत्र नीचे दिए गए हैं। इनमें मनीष शर्मा – जमताल, राजेश तिवारी – बिनैका, रामचरण दुबे – अमुआ, राजेश कुशवाहा – कल्याणपुर, धर्मेश कुमार यादव – कुठिलगवां अमदरा, नरेंद्र शर्मा – बमराहा, शारदा प्रसाद – रैगवा, शिव गोपाल सिंह – कोठी, सर्वे सिंह बघेल – हिनौता गजगौना, कृष्ण कुमार पाण्डेय – भेड़ा, अमृत लाल कनौजिया – धनवाही कला, नेहरू महिला प्राथमिक उपभोक्ता भंडार – मैहर, विश्वनाथ प्रसाद कुशवाहा – मंटोलवा, दिग्विजय – नरौरा, गुलाब सिंह कुशवाहा – पहाड़ी, नवीन कुशवाहा – कनियारी, गणेश द्विवेदी – भदनपुर दक्षिण पट्टी, श्याम सिंह – अमिलिया, रणधीर सिंह कुशवाहा – बेलदरा के सेल्समैन शामिल हैं।

Web Title : Maihar News – Notice to 20 salesman for not distributing ration, Satna News.

Leave a Reply