MP News : मध्यप्रदेश बोर्ड का कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित – mpbse class 12th Result 2020 announced

MP 12th Result 2020 : मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने राज्य स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की मौजूदगी में आज MP 12th Result 2020 की घोषणा कर दी है। MP Board Class 12th के स्टूडेंट अपना रिजल्ट इन तीन वेबसाइट से देख सकते हैं।

  • mpresults.nic.in
  • mpbse.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in
MP Board Class 12th Result 2020
MP Board Class 12th Result 2020

इस साल एमपी बोर्ड के क्लास 12th की परीक्षा में कुल 68.81% छात्र पास हुए हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में 8.5 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।

बायोलॉजी में अनुष्का गुप्ता ने टॉप किया है। अनुष्का गुप्ता को 500 में से 490 अंक हासिल हुए हैं।

यहां विज्ञान ग्रुप के टॉप-10 टॉपर्स की सूची दी गई है:

  1. अनुष्का गुप्ता – 490 अंक – प्रथम स्थान
  2. भरत आर्य – 486 अंक- दूसरा स्थान
  3. मधु आर्य – 485 अंक – तीसरा स्थान
  4. चंद्रेश लोढ़ा – 484 अंक – चौथा स्थान
  5. डेलन पटेल – 484 अंक – चौथा स्थान
  6. अंशिका भोरगे – 484 अंक – चौथा स्थान
  7. रजनीश सिंगरोले – 483 अंक – पांचवां स्थान
  8. अलीशा बहना – 480 अंक – छठा स्थान
  9. कृष्ण दंडोतिया – 478 अंक – सातवीं स्थिति
  10. शिवानी सोनी – 478 अंक – सातवीं स्थिति
  11. स्वाति लोधी – 478 अंक – सातवीं स्थिति
  12. शील्या सिंह – 477 अंक – आठवां स्थान
  13. महक गुप्ता – 476 अंक – नौवां स्थान
  14. शिवम नामदेव – 476 अंक – नौवां स्थान
  15. इल्मा खान – 476 अंक – नौवां स्थान
  16. वंशिका शाक्य – 483 अंक – दसवीं स्थिति
  17. आयुष पाठक – 483 अंक – दसवां स्थान
  18. अदिति शुक्ला – 483 अंक – दसवीं स्थिति
  19. सानिका पाटिल – 475 अंक – दसवां स्थान

इस साल परीक्षा पास होने में 12वीं कक्षा की लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। लड़कों का पास प्रतिशत 64.66% है जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 73.4% है।

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जो स्टूडेंट पूरक आएँ हैं, उनके लिए MP Board आमतौर पर जुलाई में पूरक परीक्षा आयोजित करता है। हालांकि इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण कक्षा 12वीं के रिजल्ट (MP Board 12th Result 2020) देरी से आया इसलिए पूरक परीक्षाएँ शायद सितम्बर या अक्टूबर में हो सकती है। अभी MP Board 12th और MP Board 10th की पूरक परीक्षाओं की घोषणा नही की गयी है.