Satna District in Hindi : सतना मध्य प्रदेश का एक ज़िला है, यह राज्य के रीवा संभाग के अंतर्गत आता है। जिले का मुख्यालय सतना शहर है, मुख्यालय के नाम पर ही जिले का नाम रखा गया है।
इस आर्टिकल में आपको सतना जिले (Satna District, MP) के बारे में सभी जानकारी प्रदान की गई है, इसलिए अगर आप सतना जिला के बारे में कोई भी जानकारी चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़ें।
Satna District (सतना ज़िला)
सतना मध्य प्रदेश का एक ज़िला है, यह राज्य के रीवा संभाग के अंतर्गत आता है। जिले का मुख्यालय सतना शहर है, मुख्यालय के नाम पर ही जिले का नाम रखा गया है। सतना ज़िला राज्य के बघेलखंड क्षेत्र का हिस्सा है, इस क्षेत्र में रीवा रियासत का शासन था। इसी वजह से सतना (Satna) को बघेलखंड की वाणिज्यिक राजधानी भी कहा जाता है।
जिले की उत्तरी सीमा उत्तर प्रदेश के बांदा जिला से लगी हुई है। दक्षिणी सीमा कटनी जिले की मुरवाड़ा और उमरिया जिले की बांधवगढ़ तहसील के साथ शहडोल जिले की ब्यौहारी तहसील से लगी हुई है। पूर्वी सीमा रीवा जिले की त्यौंथर, सिरमौर और हुजूर तहसील से के साथ सीधी जिले की गोपदबनास तहसील से लगी हुई है। जबकि पश्चिमी सीमा पन्ना जिले से मिलती है।