Satna News (सतना समाचार) रिपोर्ट
Nagod News (नागौद समाचार) : भारतीय जनता पार्टी जिला सतना के जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में सेवा ही संगठन को कृतार्थ करते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल नागौद द्वारा भारतीय जनता पार्टी मंडल नागौद के कोविड-19 टीकाकरण मंडल प्रभारी श्रीकृष्ण द्विवेदी एडवोकेट के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी मंडल नागौद के मंडल अध्यक्ष दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल जसों के मंडल अध्यक्ष कृष्ण शरण सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में विगत दिवस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागौद के बीआरसी भवन में 18 प्लस के युवाओं का ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन कराने के पश्चात
स्लॉट बुक कराकर हर्षवर्धन सिंह बघेल बांघी, ऋषभ विश्वकर्मा, धीरेंद्र त्रिपाठी तथा श्री मती निधि सिंह परिहार ने कोविड-19 के कोविडशील्ड के प्रथम डोज का वैक्सीनेशन कराया तथा भारतीय जनता पार्टी मंडल नागौद के कोविड-19 टीकाकारण मंडल प्रभारी श्रीकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि सभी युवाओं को अपना ऑनलाइन पंजीयन कराने के पश्चात स्लॉट बुक होने पर बीआरसी भवन नागौद में सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक अपना टीकाकरण कराएँ।

कोविड-19 का टीका पूर्णत: सुरक्षित है तथा यह टीका ही हमारा सुरक्षा कवच है और इसका कोई दुष्प्रभाव भी नही है।
उक्त सेवा ही संगठन कार्यक्रम में रामलला सिंह परिहार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी प्रशांत सोनी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के दीपेन्द्र साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा गौरव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
Web Title : Satna News – BJP workers are getting the corona vaccination done to the youth ॰ Nagod News.