Satna News : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह सतना में बिजली कर्मचारी महासंघ से मिले | सतना समाचार

Satna News (सतना समाचार) : मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह आज सतना में हैं। सतना में विज़िट करने के दौरान वो बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल से भी मिले और उनकी समस्याओं को जाना।

Satna News - Energy Minister Praddumn Singh met Electricity Employees Federation in Satna
Satna News – Energy Minister Praddumn Singh met Electricity Employees Federation in Satna

आपको बता दें की अभी कुछ दिन पहले ही सतना नगर निगम क्षेत्र में क़रीब 20 घंटे के लिए बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी। इस दौरान सतना की लाइट बंद कर दी गई थी। दोपहर 2-3 बजे के आस पास लाइट बंद की गई थी और अगली सुबह चालू की गई थी। इससे लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

इस दौरान जबलपुर में बिजली विभाग के हेल्पलाइन में बात करने पर भी सिटी में कहीं लाइट नही थी। शायद इसी वजह से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह का सतना दौरा महत्वपूर्ण है।

बिजली कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल आज ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह से सर्किट हाउस में मिला। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मंत्री जी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री जी ने उनकी समस्याएँ सुन कर उनके जल्द समाधान का वादा किया है। सर्किट हाउस में कई दौर की मीटिंग के बाद मंत्री जी मैहर निकल गए हैं जहां पर वो माता शारदा मंदिर के पूर्व प्रधान पुजारी जी से मिलने का है।

Web Title : Satna News – Energy Minister Praddumn Singh met Electricity Employees Federation in Satna.