Kotar News (कोटर समाचार) – कोटर में 4 किलो गांजा के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार – Satna News (सतना समाचार)

Kotar Satna News (कोटर सतना समाचार) : सतना जिले की कोटर तहसील के अंतर्गत आने वाले कोटर थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 4 किलो 2 सौ ग्राम गांजा के साथ आरोपी अशोक सिंह उर्फ झल्ले सिंह पिता रामपाल सिंह बम्हौरी, रामस्थान के खिलाफ 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत एफ़आईआर दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

Kotar News - Police arrested the accused with 4 kg of gaanja in Kotar - Satna News
Kotar News – Police arrested the accused with 4 kg of gaanja in Kotar – Satna News

थाना प्रभारी शैलेन्द्र पटेल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बम्हौरी गांव में एक दिव्यांग अवैध रूप से गांजा बिक्री करता है। थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर अधिकारियों के निर्देश पर दलबल के साथ अशोक सिंह उर्फ़ झल्ले के कच्चे घर की तलाशी ली, तो पुलिस को 4 किलो 2 सौ ग्राम गांजा उसके घर से मिला। जिसको पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है।

भारत में गांजा बैन है

भारत में गांजा का सेवन करना, उसको बेचना, उगाना, ख़रीदना सब पर बैन लगा है। फिर भी लोग गांजा का सेवन करते हैं। इसके लिए अवैध रूप से देश में गांजा का व्यापार होता है।

आज देश की बहुत सी युवा आवादी भी गांजा की आदी हो चुकी है। पुलिस को अब और ज़्यादा कड़ाई से गांजा का व्यापार बंद करवाना चाहिए, ताकि देश की युवा आवादी पर इसके प्रभाव को कम किया जा सके।

Web Title : Kotar News – Police arrested the accused with 4 kg of gaanja in Kotar – Satna News.