Satna News (सतना समाचार) : सतना में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना ब्लास्ट हुआ है। जिले में पहली बार एक दिन में 82 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ मिले हैं। वर्तमान में सतना जिले में 185 ऐक्टिव केस हैं।
कोरोना वायरस सतना में एक बार फिर से अपना कहर बरपा रहा है। जिले भर में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा ब्लास्ट सामने आया है। पहली बार एक ही दिन में 82 नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों के हाथ पांव फूलने लगे हैं।
अब तक कोरोना की दूसरी पारी में 85 एक्टिव केस की संख्या पहले ही जा चुकी है। साल भर के अंदर ये पहली बार है, जब कोरोना का बड़ा बिस्फोट सतना में हुआ और 82 मरीजों की बाढ़ जिले भर में एक दिन में ही आई है।
कोरोना सतना के लिए पहले भी घातक हो चुका है और अब तक 92 की जान जा चुकी हैं। हालांकि सरकारी आंकड़ों में मरने वालों की संख्या पर पर्दा डाला जा रहा है। सतना में इसके पहले 70 संक्रमितों का आंकड़ा एक दिन में पार नही किया था। पहले फेज में एक दिन में अधिकतम 62-65 मरीज आ चुके हैं।
वहीं देर रात सोशल मीडिया में कलेक्टर का संदेश जारी हुआ कि महाराष्ट्र से भारी संख्या में लोग वापसी कर रहे हैं और संक्रमण जिले में बढ़ सकता है लिहाजा सुरक्षा के कड़े उपाय करे और सुरक्षित रहे अनावश्यक अफ़रा-तफरी न करें।
डॉक्टर व एएनएम भी हुए संक्रमित
सतना शहर के एक डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में आने से खुद को नहीं बचा सके और संक्रमित हो कर होम आइसोलेट हो गए। डॉक्टर टिकुरिया टोला क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। वहीं नागौद क्षेत्र की एक एएनएम को भी कोरोना का संक्रमण हो गया है।
शहर के कुछ नामी लोग पॉजिटिव आए हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई मौत या गंभीर मरीजों की जानकारी सामने नहीं आई है। 82 मरीजों में से RT-PCR टेस्ट से 23 तो बाकी एंटीजन किट की जांच में सामने आए हैं।
जिले में आज की कोरोना स्थिति – Satna Corona Update Today
यहाँ पर सतना जिले की सभी तहसील में आज कितने नए कोरोना केस मिले हैं उसकी जानकारी दी गई है।
क्षेत्र | आज मिले संक्रमित |
---|---|
ज़िला अस्पताल सतना | 19 |
सतना अर्बन | 3 |
नागौद | 6 |
मझगवाँ | 4 |
राम नगर | 7 |
कोठी | 10 |
अमरपाटन | 1 |
मैहर | 9 |
RT-PCR टेस्ट से सतना सिटी और राम नगर में | 23 |
पूरे सतना में आज मिले कुल संक्रमित | 82 |
मैहर के राजनीतिक गलियारे में भी कोरोना का साया
जिले भर में कोरोना के 76 मरीज मिले, जो सतना में अब तक को सबसे बड़ा आंकड़ा है और डॉक्टर-एएनएम के संक्रमित होने के साथ मैहर के राजनीतिक गलियारे में भी वायरस की इंट्री हुई है।
सूत्रों के अनुसार पूर्व विधानसभा प्रत्यासी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और उनके परिवारजनों के भी संक्रमित होने की खबर है। बताते हैं कि नेताजी हाल ही में महाराष्ट्र की यात्रा करके मैहर पहुंचे हैं। जबकि पूरे मैहर में कल 9 नए मरीज सामने आए थे।
कौन किसके संपर्क में क्या है ट्रेवल हिस्ट्री
कोरोना के जिले भर में मरीज सामने आ रहे हैं। सतना शहर हो या गांव चाहे टाउन तमाम एक्टिव केस बढ़ते जा रहे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग हो या चाहे प्रशासन सबके सामने चुनौती है कि आखिर इतनी भारी तादाद में संक्रमित मरीज मिलने के पीछे कारण क्या है?
उसके बाद सबसे बड़ी चुनौती ये कि कौन किसके संपर्क में आया और इनकी ट्रेवल हिस्ट्री क्या है? जाहिर है कि इतने मरीजों को एक साथ ट्रेस करना और उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालना आसान नहीं है। पर पहले की तरह राजस्व व स्वास्थ्य के मैदानी अमले को
तैनात करना होगा वरना होगा नही तो सतना में कोरोना भयावह रूप ले सकता है।
जो संक्रमित हैं, बेहतर होगा कि वो अपनी जानकारी प्रशासन से न छुपाएं और अलग रहें जिससे उनकी वजह से दूसरा संक्रमित न हो सके।
Web Title : Corona’s biggest blast so far in Satna, 76 new patients arrived in 1 day.
Get Information About As Your Wish Meaning in Hindi