Satna News (सतना समाचार) : ग्रामीण महिलाओं के सर्वाधिक स्व सहायता समूहों ने दिखाई दिलचस्पी, शामिल हैं विंध्य के 3 जिले

राज्यस्तरीय महिला हुनर-हाट का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल में 8 मार्च को आयोजित राज्यस्तरीय हुनर-हाट में जिले में राज्य ग्रामाण आजीविका मिशन के तहत संचालित महिलाओं के ज्यादा से ज्यादा स्व॒ सहायता हिस्सेदारी दर्ज करा रहे हैं। सीएम शिवाराज
सिंह चौहान इस हाट का शुभारंभ करेंगे।
सतना समेत प्रदेश के 6 जिलों ने ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। इनमें सतना के अलावा विध्य के अनूपपुर और उमरिया जिले भी शामिल हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि हुनर-हाट के शुभारंभ मौके पर सीएम समूह के सदस्यों के लिए 200 करोड़ के बैंक लोन की घोषणा भी करेंगे।
महकेंगे कोदो-कुटकी के पकवान
राज्य स्तरीय इस हुनर-हाट की एक विशेषता यह भी होगी की इसमें हर दायित्व महिलाएं ही सम्भालेंगी। शुभारंभ अवसर पर महिलाएं ही मंचासीन होगी। मुख्यमंत्री जिलों के समूह से भी वीडियो कांफ़्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे। हुनर हाट 10 मार्च तक चलेगा। इसमें कोदो-कुटकी के जायकेदार और पौष्टिक पकवान महकेंगे। इसमें सुपारी के खिलौनें, शहद, बंबू फर्नीचर, ऋंगार सामग्री जैसे उत्पाद आकर्षण का केंद्र होंगे।
जिला स्तरीय सम्मान समारोह आज
जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन 8 मार्च को यहां टाउन हाल में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। महिला उद्यमी अपने स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। अपराजिता कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग का भी शुभारंभ किया जाएगा।
मिली मैराथन दौड़ का आयोजन भी आज होगा
फिट इंडिया कैंपेन के तहत महिला दिवस पर बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए 5 किलोमीटर की मिनी मैराथन दौड़ सुबह साढ़े 7 बजे
से जवाहरनगर स्थित स्टेडियम से प्रारंभ होगी। जिला खेल प्रशिक्षक सुरेश तिवारी ने बताया कि सिविल लाइन, परेड ग्राउंड, पुलिस लाइन और महिला थाने से होते हुए यह दौड़ पुनः स्टेडियम पहुंचेगी।
मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेंगी जिले की बेटियाँ
जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह की तरह जिले के चिन्हित एक्सीलेंस और अन्य सरकारी स्कूलों में अपराजिता कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा महिलाओं के सम्मान में साइकल रैली, जागरुकता रैली, सेफ्टी वॉक सेफ्टी ऑडिट के अलावा हुनर हाट भी लगाए जाएंगे।
विशेष ग्राम सभाओं की होगी वीडियोग्राफी
पहले से निर्धारित 4 ग्राम सभाओं के अलावा अब 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर भी विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। कोरम की पूर्ति के साथ संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि हर ग्राम सभा की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इस दौरान कोविड प्रेटोकॉल का पालन भी किया जएगा।
यै हैं एजेंडा * कलेक्टर अजय कटेसरिया ने विशेष ग्राम सभाओं में तय एजेंडे का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसमें कुषोषण, सुरक्षित मातृ एवं शिशु, किशोरी स्वास्थ्य, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, लाइली लक्ष्मी, शिशु लिंगानुपात, पीसी एंड पीएनडीटी, बल विवाह की रोकथाम, बाल संरक्षण, शैर्या दल, महिला हेल्पलाइन, वनस्टॉप सेंटर, दहेज प्रथा एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम का प्रचार-प्रसार को शमिल किया गया है।